रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 04 सितम्बर। विकास भवन सभगार में जिला विकास अधिकारी राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चयनित महिला/युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के प्रतिनिधि गौरव शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला शुक्ला एवं उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों के महिला/युवक मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री स्वरूप खेल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिला/युवक मंगल दलों को सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता एवं खेल कूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार,जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुश्री प्राची पंवार, जिला खेल अधिकारी आनन्द श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी तथा पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel