Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – महिला थाना नानपारा का नवनिर्मित भवन हुआ उद्घाटित, महिला सशक्तिकरण पर जोर
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – महिला थाना नानपारा का नवनिर्मित भवन हुआ उद्घाटित, महिला सशक्तिकरण पर जोर

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। शनिवार को महिला थाना नानपारा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना की प्रभारी कल्पना सिंह से पूजा-अर्चना करवाया और फीता कटवाया मौजूद पंडित ने मंत्रों का उच्चारण विधि विधान से करवाया। शुभारंभ से पूर्व पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह से भवन का फीता कटवाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि महिला थाना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी कार्यक्रम में पूजा उद्घाटन के दौरान रहे। कार्यक्रम में नगर के अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता, रामस्वरूप अग्रवाल, वंदना मिश्रा, ईओ नगर पालिका रंग बहादुर सिंह, हाजी मुन्नन, संजय, कई सभासद आदि लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह, पुलिस चौकी राजा बाजार रामगोविन्द वर्मा, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश शाह आदि तमाम पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को बेहतर बनाया।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply