रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
31वां श्री गणेश महोत्सव बाबा माधवदास मंदिर, नानपारा (जनपद बहराइच) में धूमधाम से मनाया जाएगा। मूर्ति की स्थापना 27 अगस्त 2025, दिन बुधवार को होगी। 2 सितम्बर 2025 की रात भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। महाआरती 5 सितम्बर 2025, दिन शुक्रवार को संपन्न होगी। वहीं 6 सितम्बर 2025, दिन शनिवार को परंपरागत रूप से गायघाट स्थित सरयू नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से शांति, भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। आयोजन की जिम्मेदारी श्री गणेश पूजा समिति नानपारा द्वारा निभाई जाएगी। गणेश पूजा महोत्सव बाबा माधवदास मंदिर नानपारा की कमेटी में संरक्षक मंडल में रेखा पांडे, जयदीश श्रीवास्तव एडवोकेट, नागेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र गुप्ता एवं अध्यक्ष बंशीधर रस्तोगी, उपाध्यक्ष नवरत्न पांडे, विद्या प्रसाद जायसवाल, राजकुमार एडवोकेट, महामंत्री आनंद स्वरूप वर्मा एडवोकेट, मंत्री श्याम लाल जायसवाल, टीकाराम गुप्ता, सुधीर गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पप्पू, ऑडिटर शीतला प्रसाद शुक्ला, व्यवस्थापक सत्येंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, दीपक सिंह, करण सिंह, मनोज, हरिओम शुक्ला, श्याम बाबू गुप्ता, हिमांशु सिंह, आदित्य रस्तोगी, सात्विक गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, गौतम, आदर्श, गुड्डू, अजय, राजेंद्र, विकास, किशुन शामिल हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
