Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / नानपारा में हिंदू वाहिनी संगठन की विशाल तिरंगा यात्रा संपन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

नानपारा में हिंदू वाहिनी संगठन की विशाल तिरंगा यात्रा संपन्न

रिपोर्ट कमलेश कुमार 

नानपारा (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर हिंदू वाहिनी संगठन जिला बहराइच द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ काली कुंडा मंदिर से हुआ, जो गोयल तिराहा, इमामगंज चौराहा, भारत मिलाप चौराहा, कतनिया तिराहा होते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पुनः काली कुंडा मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नृगराज शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भोला सोनी ने की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश नाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवराज शरण पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री कौशलेंद्र मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे, नगर के गणमान्य लोग और व्यापारी शामिल हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी और पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply