रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरा निवासी समाजसेवी मोहम्मद याहिया खां कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे,बीमारी के चलते ४ मई दिन शनिवार को उनका निधन हो गया,निधन पर सियासी और सामाजिक हलकों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इस निधन पर पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने गहरा दुख व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि मोहम्मद याहिया खां समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे,उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय याहिया खां ने हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। अपनी जिंदगी में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां,शाह मसूद हयात गजाली,पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां,गुल्लू सिंह,समाजसेवी दानिश हुसैन,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इशरत अली,पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां,तौफीक राइन,बाबा जुबेर अहमद,पूर्व प्रधान इदरीश खां,हाजी रुमान खां, हाजी निग़हत खां,आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel