रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
थाना नानपारा क्षेत्र के सरैया गांव में रविवार 4 मई 2025 को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब सरयू नदी में डूबने से दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनुज (9 वर्ष) व मनोज (6 वर्ष) पुत्रगण तालुकदार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां चांदनी से मिलने गेहूं के खेत में गए थे, जहां वह कटाई का काम कर रही थीं। वहीं मिलने जाने के दौरान सरयू नदी में डूब गए।
घटना की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों के शव नदी से बाहर निकलवाए। मृतक बच्चों के पिता तालुकदार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
