रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष मोर गुप्ता ने कहा कि संगठन की एकता से ही अधिकारों की प्राप्ति संभव है। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जिले में चल रही आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में विकलांग अभ्यर्थियों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पिसनहारी में ममता नाम की अभ्यर्थिनी के साथ अन्याय हुआ है। मलिकपुर विचोला गांव में भी बाहर के गांव से चयन किया गया है।
जिला सचिव खजाना देवी ने राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही और पंजीकृत लाभार्थियों के अनुसार राशन देने की मांग की। कार्यकत्री चांद वी ने मोबाइल व रिचार्ज की व्यवस्था की मांग की। बैठक में ज्ञापन तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया।
अगली बैठक 18 मई को आयोजित होगी। अध्यक्ष ने सभी बहनों से समय से उपस्थित होने की अपील की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel