Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: झाला गांव में बीच सड़क पर पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिपोर्ट भानु प्रताप जायसवाल

मोतीपुर( बहराइच) मिहींपुरवा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला गांव के बीच में बनी सड़क पर बारिश का पानी भर गया है, पानी भर जाने से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है,
ग्राम पंचायत झाला में उच्च माधयमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के साथ साथ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भी स्थापित है, गांव मे बनी सड़क नीची हो जाने के कारण ,हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है ,तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से गांव की रोड पर पानी भर गया है,गाव वासियों के साथ ही विद्यालय आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही बैंक कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,ग्रामीणों ने बताया पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद जायसवाल के माध्यम से कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन प्रसाशन ने अब तक,जल निकासी पर कोई भी कार्य नहीं किया,गांव में जलभराव से ग्रामीणों में प्रसाशन के प्रति आक्रोश है!

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp