Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

समूह की महिलाएं करेंगी आर. ओ. वाटर सप्लाई

रिपोर्ट मिथिलेश जायसवाल

लखनऊ (इटावा)उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इन्टेन्सिव जनपद इटावा में आर. ओ. वाटर व्यवसाय विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकास सभागार, इटावा में किया गया। कार्याशाला का उदघाटन राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में 34 आर. ओ. वाटर प्लांट समूह की महिलाओं को ग्राम सभा और समूह के बीच अनुबन्ध कर हैण्डओवर किया जा रहा है। शुरुआत की दो माह पूरी आमदनी से महिलाओं को छोड़ दिया जाएगा। उसके बाद आय की 30 फीसदी राशि महिलाएं ग्राम सभा को देगी। उन्होंने स्वयं इसकी निगरानी की बात कहीं।
मौके पर बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने विषय वस्तु को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इससे समूह की महिलाओं को रोजगार और आम जन को साफ, शुद्ध और सस्ता जल मिलेगा।
आर. बी. सिंह, डीपीआरओ ने कहा कि आर.ओ. वाटर प्लांट समूह और समाज के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।

नंदकिशोर साह, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर (एसएम&सीबी) ने कहा कि आर.ओ. वाटर स्वस्थ वर्धक और भोजन पचाने में सहायक होता है।
दीपेंद्र सिंह तोमर, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर (आजीविका) ने कहा कि सरकारी कार्यलयों से पानी पूर्ति हेतु समन्वय स्थापित किया जाएगा।
मौके पर संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण, राजीव भदौरिया, मनीष सिंह, शशि कुमार सहित ब्लॉक भर से सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp