Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – मार्गों से हटेगा अवेध अतिक्रमण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – मार्गों से हटेगा अवेध अतिक्रमण

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

रूदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर रूदौली मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कारियो में सोमवार को अचानक हड़कम्प मच गया जब एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव,सीओ रूदौली एसपी तिवारी की टीम पीडब्लूडी की भूमि की नापजोख करने पहुंचे।
एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि भेलसर रूदौली मार्ग में पीडब्लूडी की भूमि पर जसमड क्षेत्र में आज सीमांकन कर अतिक्रमण करने वालो को चिन्हित कर उन्हें तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिया गया है यदि अतिक्रमण नही हटाया तो जेसीबी से उसे हटाया जाएगा जिसका हर्जा व खर्चा अतिक्रमण करने वालो से वसूला जाएगा।
बताया कि सभी सरकारी मार्गों को रेवेन्यू मैप के अनुसार अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,लेखपाल कैलाश नाथ सिंह,मुन्ना लाल,पुलिस चौकी प्रभारी भेलसर सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp