Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 08 मोटरसाईकिले बरामद-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की 08 मोटरसाईकिले बरामद-

दिनांक 01.12.2021 गोंडा


पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए इन्ही निर्देशों के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस को अऩ्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 08 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद करने में सफलता मिली है।
आज दिनाकं 01.12.2021 को थाना को0 नगर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मनकापुर बस स्टाप के पास से दो अभियुक्तो 01. धर्मेन्द्र कौशल व 02. सौरभ सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल व उनकी निशादेही से आईटीआई चौराहे के पास खण्डहर से 07 अदद चोरी की मोटरसाईकिले बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताए कि वे आर्थिक लाभ हेतु भिन्न -भिन्न जनपदो/स्थानो से मोटरसाईकिल चुराकर उनके नम्बर प्लेट बदलकर बिक्री करते है। ये सभी मोटरसाईकिले चोरी की है। जिन्हे हमलोगो ने जनपद गोण्डा, बलरामपुर व लखनऊ से चोरी किये है। अभियुक्तो के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp