Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, रही चर्चा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच- बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, रही चर्चा

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

जनपद के ब्लॉक बलहा के सआदत इण्टर कॉलेज के मैदान में ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथिति भाजपा विधायक सरोज सोनकर रही, प्रतियोगिता में कई न्याय पंचायत के बच्चे शामिल हुए , क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान आधे से अधिक बच्चे बिना ड्रेस के दिखे , खेल के दौरान मैदान में पानी का छिड़काव न होने की वजह से धूल उड़ती रही जिससे खिलाड़ी विद्यार्थियों को समस्या आम बात है। विधायक सरोज सोनकर के जाने के बाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नानपारा नगर या ब्लॉक स्तर का पदाधिकारी मौजूद नही रहा, कार्यक्रम के दौरान छुपी तौर पर आम लोगो में यह चर्चा जोरों पर रही कि नानपारा में कार्यक्रम होने के बावजूद विधानसभा नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा को अतिथि के तौर पर न बुलाना जाहिर करता है कि नानपारा में दो गुट है।
संवाददाता के द्वारा लगभग एक बजे कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवालो के जबाब में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया की अभी बच्चो के ड्रेस के रुपए अभिभावक के खाते में भेजे जा रहे हैं और खाने में पूड़ी सब्जी की व्यवस्था कराई गयी हैं जो पैक हो रहा है दो बजे वितरण किया जाएगा।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp