Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या का विरोध
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच- एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या का विरोध

नानपारा – प्रतापगढ़ जिले के एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या  का  विरोध  करते हुए  शोक व्यक्त किया गया । गुरुवार को नगर के चित्रांस  काम्पलेक्स में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन  द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित होकर  प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ प्रायः पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सोमवार को  उपजिलाधिकारी को  सौंपने का निर्णय लिया गया  इस मौके पर धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव, जयदिश श्रीवास्तव, सलीम अंसारी, रामफेरन विश्वकर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, विनोद जायसवाल, कादिर खान, प्रदीप शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – विवेक कुमार श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp