रिपोर्ट- एम.असरार सिद्दीकी।
बाबागंज/बहराइच- रुपैड़िहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदहा गांव मे दिन के उजाले में किन्ही अज्ञात कारणोंवश घर के पीछे बाग में लगा हुआ पुआल में आग लग गयी जिसके कारण बाग में लगे यूकोलिप्टिस के कई पेड़ व दो शीशम के पेड़ जल गए।जिससे लगभग 50 रुपये का नुकसान हो गया। किसान सतनारायण पुत्र रामाश्रय की पत्नी एवं बच्चे आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी लोटे से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। किसान अपने पशुओं का चारा बचाने में असमर्थ रहा। बताते चलें कि मौके पर किसान नहीं था । उसकी पत्नी एवं बच्चों ने धान की पुआल को लगभग एक किलोमीटर दूर खेत से ढोकर करके रखा था ताकि पशुओं का चारा साल भर के लिए व्यवस्था कर सके। लेकिन किसान के आशाओं पर पानी फिर गया। गौरतलब है कि वर्तमान समय में पुआल जाने पर प्रतिबंध के कारण किसानों के खेतों में पुआल का ढेर लगा हुआ है जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। सरकार ने पुआल निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया किसान काफी परेशान है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel