जिला ब्यूरो मनोज अवस्थी की रिपोर्ट

बहराइच -तहसील महसी ग्राम पंचायत टिकरी में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने घाघरा नदी कटान व बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात और जिला अध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों से हम सब कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे सरकार भले ही हमारी नहीं है। लेकिन माननीया बहन जी से घाघरा नदी कटान के बारे में बात करेंगे। और बांध बंधवाने के लिए संसद में प्रस्ताव रखने हेतु बातचीत करेंगे। इसके बाद सैकड़ों लोगों व बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर घाघरा नदी व बाढ़ पीड़ितों को मिठाई व राखी बाटी और गरीब बालिकाओं से राखी बंधवा कर आशीर्वाद लेकर बालिकाओं को प्रोत्साहन देकर प्रणाम किया। इस मौके पर विजय कुमार शर्मा, मुनउ मिश्रा, मुकुंद शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, बब्बू त्रिपाठी, कुंवर साहब श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधान टिकुरी अमरीश कुमार शुक्ला, राम धीरज शर्मा मौजूद रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel