कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर एक के बभनन पुरवा में रंगीलाल लकड़ी हाउस के सामने सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई महीनों से बने इस गड्ढे की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
यह मार्ग गोड़हिया नंबर एक, सेंटर चौराहा, खाले पुरवा, मैना, तीन सौ रेती, ग्यारह सौ भिरगु पुरवा सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग पर देर रात तक आवागमन होता रहता है। ऐसे में सड़क पर बना गड्ढा दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके और संभावित दुर्घटना से बचाव हो सके।
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम, CMD NEWS, कैसरगंज (बहराइच)
CMD News Newspaper & Live News Web Channel