Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शिकागो भाषण की 133वीं वर्षगांठ पर हुआ युवा संवाद
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शिकागो भाषण की 133वीं वर्षगांठ पर हुआ युवा संवाद

रिसिया, बहराइच। स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 133वीं वर्षगांठ के अवसर पर रिसिया नगर पंचायत के टीचर कॉलोनी स्थित श्री विनायक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री रामकृष्ण मिशन के तहत श्री रामकृष्ण सेवा समिति, बहराइच के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, ठाकुर श्रीरामकृष्ण एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके विचारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं से दुर्व्यसनों से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित करने, मेहनत करने और अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बताते हुए विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उनके जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे। छात्रा वंशिका कसौधन द्वारा स्वामी विवेकानंद पर प्रस्तुत विचारों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में श्री रामकृष्ण सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शशांक सिन्हा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, जिससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने मंच का संचालन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुधीश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, शिक्षिका पूजा गुप्ता, सत्यम श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, हीरालाल सहित रिसिया नगर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp