Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा: धानेपुर में कजरी तीज पर आस्था का सैलाब! हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार ने लगाया 5वां विशाल भंडारा, उमड़े श्रद्धालु
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा: धानेपुर में कजरी तीज पर आस्था का सैलाब! हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार ने लगाया 5वां विशाल भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

धानेपुर/गोंडा। महादेव के आशीर्वाद एवं कजरी तीज के पावन पर्व के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत धानेपुर में डॉ. ए.के. सोनी के नेतृत्व में हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार की ओर से पाँचवां विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

भंडारे का आयोजन मुजेहना ब्लॉक, गोंडा के निकट किया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन भोलेनाथ की इच्छा तक जारी रहा।

इस दौरान डॉ. ए.के. सोनी के नेतृत्व में डॉ. नेहा सोनी, सीता सोनी, निशा, अनिशा, प्रीति, राम शुक्ला, अंकुर, शशिकांत तिवारी, चंदन, राम दर्शन, विनय, विलास सोनी एवं विशाल सोनी समेत समस्त हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार ने श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण में सहभागिता की।

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर महादेव से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

 

समाचार सूत्र: जितेन्द्र द्विवेदी, धानेपुर

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp