Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रादेशिक विकास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष बने विजय कुमार मिश्र
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रादेशिक विकास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष बने विजय कुमार मिश्र

गोंडा। प्रादेशिक विकास सेवा (पीडीएस) संघ के गोंडा जनपद के जिला अध्यक्ष पद पर इटियाथोक ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार मिश्र को चुना गया है। उनके जिला अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही विकास विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विजय कुमार मिश्र को सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कर्मचारियों के साथ उनके मधुर व्यवहार और सहयोगात्मक रवैये के चलते उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

बताया जा रहा है कि संघ के माध्यम से विकास विभाग से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी अब विजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

सुनील तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट, गोंडा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp