नानपारा, बहराइच। इमलिया चौराहा, मिहींपुरवा रोड स्थित लखनऊ हेल्थ क्लिनिक का बिना वैध अस्पताल लाइसेंस अस्पतालनुमा संचालन किया जा रहा है। संस्थान का संचालन एक यूनानी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है, जबकि मरीजों का एलोपैथिक दवाओं से उपचार किए जाने, उन्हें ड्रिप चढ़ाने तथा बैठने वाली बेंच पर लिटाकर इलाज किए जाने की स्थिति मौके पर देखी गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लिनिक के बाहर लगे साइन बोर्ड पर किसी चिकित्सक का नाम, डिग्री अथवा उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का कोई स्पष्ट विवरण अंकित नहीं है। वहीं क्लिनिक के प्रवेश द्वार के शीशे पर “Dr. S. A. Khan – General Physician” अंकित है। ऐसे में चिकित्सकीय योग्यता, अस्पताल के पंजीकरण, लाइसेंस तथा उपचार संबंधी वैधानिक अभिलेखों को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
यह क्लिनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद उक्त क्लिनिक का संचालन जारी है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस संस्थान के पंजीकरण, लाइसेंस, चिकित्सकीय योग्यता तथा उपचार व्यवस्था की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव, CMD NEWS
Home / BREAKING NEWS / VIDEO | बहराइच: नानपारा के इमलिया चौराहा स्थित लखनऊ हेल्थ क्लिनिक का बिना वैध अस्पताल लाइसेंस संचालन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
