Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: मुख्य द्वार पर खड़े वाहनों से संकरा हुआ रास्ता, सीएचसी नानपारा की व्यवस्था पर उठे सवाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: मुख्य द्वार पर खड़े वाहनों से संकरा हुआ रास्ता, सीएचसी नानपारा की व्यवस्था पर उठे सवाल

नानपारा, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा के मुख्य प्रवेश द्वार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्य गेट के पास एक ओर एंबुलेंस और दूसरी ओर भी वाहन खड़ा दिखाई दे रहा है। इससे अस्पताल के भीतर जाने वाला मार्ग संकरा नजर आ रहा है।

सीएचसी नानपारा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आपातकालीन मरीजों को भी एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से अस्पताल लाया जाता है। ऐसे में मुख्य प्रवेश द्वार के पास वाहनों के खड़े होने से इमरजेंसी के दौरान अस्पताल में आने-जाने वाले वाहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि एक तरफ एंबुलेंस और दूसरी तरफ साहब की गाड़ी खड़ी है, जिससे रास्ता और संकरा हो गया है।

अब देखना यह होगा कि अस्पताल प्रशासन मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और मुख्य द्वार पर वाहन अस्पताल में आसानी से आ जा सके।

अस्पताल के सामने एंबुलेंस खड़ा करने का स्थान हो सकता है इंटरलाकिंग पटरी पर एंबुलेंस खड़ी हो सकती हैं लेकिन अतिक्रमण की वजह से खड़ी नहीं हो पाती।

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp