Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मिहींपुरवा (बहराइच)। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए, अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन में ग्राम भरथापुर में विस्थापन के दौरान छूटे पात्रों के नाम एवं मुआवजा सूची में शामिल करने, लालपुर चांदाझार के 198 मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) की बंद पड़ी गल्ला मंडी को पुनः संचालित करने की मांग की गई है।

इसके अलावा घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा कार्य कराने, मोतीपुर-बेलछा मार्ग का चौड़ीकरण एवं दोनों ओर पटरी निर्माण, ग्राम निधिपुरवा में अधूरी पानी की टंकी का निर्माण पूरा कर जलापूर्ति शुरू कराने तथा कारीकोट-सुजौली मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने नगर पंचायत मिहींपुरवा क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की भी मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसान एवं ग्रामीणों के हित में आंदोलन किया जाएगा।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp