Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूँ में वृहद पौधारोपण अभियान, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूँ में वृहद पौधारोपण अभियान, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बदायूँ। जनपद बदायूँ में सोमवार को वृहद पौधारोपण महाअभियान के तहत विभिन्न विकास खंडों, ग्राम पंचायतों एवं सरकारी संस्थानों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

विकास खंड म्याऊं में पौधारोपण कार्यक्रम से पूर्व खंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को पौधे भेंट किए। इसके बाद विकास खंड परिसर में भाजपा नेता के.सी. शाक्य, एडीओ पंचायत जयेन्द्र सिंह, कुलदीप मिश्रा, कृष्ण पाल सिंह सहित कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

विकास खंड उसावा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर बिचोला स्थित अमृत सरोवर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. मनीष सिंह वर्मा, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, सचिव अलख निरंजन तथा ग्राम प्रधान ने पौधारोपण कर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। वहीं विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया गया।

इसी क्रम में गढ़िया शाहपुर वमनपुरा नदी क्षेत्र में ब्रजेश कुमार, हरि शरण शर्मा, रामलड़ैने पाठक सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महाअभियान के तहत सलारपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में भी पौधारोपण किया गया। ग्राम दहेमी में राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, बीडीओ नितिन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार, ब्रजेश राठौर, अवनीश राठौर, आनंद यादव, रवि सक्सेना एवं अन्य स्टाफ ने पौधे लगाए तथा पौधों का वितरण भी किया।

रिपोर्ट: हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ, बदायूँ

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp