Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच में शिक्षक संगठनों और बीएसए के बीच बैठक, लंबित समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच में शिक्षक संगठनों और बीएसए के बीच बैठक, लंबित समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति

बहराइच। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में शिक्षक संगठनों और बीएसए के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने कहा कि संगठन हमेशा शासन एवं विभागीय आदेशों के क्रियान्वयन में सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का अनावश्यक समस्याओं और मानसिक तनाव से मुक्त होना आवश्यक है। बैठक में जिला महामंत्री उमेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ खान और जिलामंत्री चंद्रेश कुमार राजभर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में एमडीएम ऑडिट, बाधित वेतन बहाली, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, चयन वेतनमान, एसीपी, पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ, वार्षिक वेतन वृद्धि सहित कई लंबित मामलों पर चर्चा हुई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए जिले से प्राप्त लगभग 522 आवेदनों में से सत्यापन के बाद करीब 490 आवेदन सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक या दो दिन के वेतन बाधित होने के मामलों में 128 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का वेतन एवं मानदेय बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा शेष मामलों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

बीएसए ने बताया कि जिला स्तर पर चयन वेतनमान का कोई प्रकरण लंबित नहीं है। विकास खंडों से प्रस्ताव प्राप्त होते ही उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं पयागपुर विकास खंड के 65 शिक्षकों में से 19 शिक्षकों के चयन वेतनमान संबंधी प्रस्ताव अभी तक खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से अग्रसारित नहीं हो सके हैं, जिस पर संगठन ने तकनीकी समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में एसीपी की 22 लंबित पत्रावलियों में से 16 को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और शेष का निस्तारण जल्द किया जाएगा। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन, ग्रेच्युटी एवं जीपीएफ से संबंधित लंबित प्रकरण भी निस्तारित किए जा चुके हैं।

बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, यूडायस ड्रॉपबॉक्स, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन तथा अपार आईडी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बीएसए ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp