Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 15 जुलाई को धानेपुर आएंगे, राहुल शुक्ला ने दी जानकारी #VIDEO
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 15 जुलाई को धानेपुर आएंगे, राहुल शुक्ला ने दी जानकारी #VIDEO

गोंडा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 15 जुलाई को जनपद गोंडा आगमन प्रस्तावित है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता राहुल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती दोपहर 12 बजे धानेपुर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत एवं दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।

 

इस दौरान राहुल शुक्ला ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से 2026 तक लगभग साढ़े नौ वर्षों में मेहनोन क्षेत्र में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी केवल फीता काटने की राजनीति करती है, जबकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

राहुल शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि मेहनोन विधानसभा की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, गोंडा।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp