Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Gonda: गोबिंद कुलम नेशनल एकेडमी का भव्य लोकार्पण, विधायक अजय सिंह ने किया उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

Gonda: गोबिंद कुलम नेशनल एकेडमी का भव्य लोकार्पण, विधायक अजय सिंह ने किया उद्घाटन

गोंडा। जिले के परसपुर क्षेत्र स्थित सुसुडा में गोबिंद कुलम नेशनल एकेडमी का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लोकार्पण समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

ब्यूरो रिपोर्ट: गोंडा

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp