बहराइच: सरयू नदी के पावन तट पर स्थित पुरैना भवानीबक्श (गायघाट) में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव (खाद्य एवं रसद विभाग) श्री रणवीर प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धन्वंता, खंड विकास अधिकारी श्री राहुल पाण्डेय, उपायुक्त (श्रम) श्री रवि शंकर पांडेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री आलोक मिश्रा तथा सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव श्री आशीष शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक श्री दाताराम, श्री पुनीत कुमार त्रिपाठी एवं पंचायत सहायक श्री धर्मेंद्र निषाद ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की गई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
