Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)

बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान विवेक कुमार वर्मा (26 वर्ष) पुत्र रामसिंह एवं अतुल कुमार वर्मा (27 वर्ष) पुत्र केदारनाथ वर्मा निवासी ग्राम गोकुलपुर, थाना नानपारा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के चिकित्सक डॉ. अरशद ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच में वे पहले से मृत पाए गए। इसके बाद परिजन दोनों के शव अपने साथ घर ले गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp