Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच: रेलवे ने मजार के संचालन और वैधानिक स्थिति पर मांगा स्पष्टीकरण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: रेलवे ने मजार के संचालन और वैधानिक स्थिति पर मांगा स्पष्टीकरण

बहराइच, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र स्थित “आस्ताना हजरत पंचपीर रहमत उल्लाह अलैह” मजार के संचालन एवं उसकी वैधानिक स्थिति को लेकर संबंधित पक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में सीओ/कार्य, पूर्वोत्तर रेलवे बहराइच कार्यालय से 12 जून 2026 को पत्र जारी किया गया है।

पत्र में मोहल्ला बख्शीपुरा, चांदमारी निवासी सलीम अहमद (खादिम) से मजार के संबंध में विभिन्न अभिलेख एवं प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सलीम अहमद उक्त मजार के खादिम (देखरेखकर्ता) के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रेलवे ने मजार के पंजीकरण, स्थापना से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज, राजस्व अभिलेख, खादिम के रूप में नियुक्ति अथवा उत्तराधिकार संबंधी प्रमाण तथा यदि किसी समिति, ट्रस्ट या वक्फ संस्था का गठन किया गया है तो उससे संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।

जारी पत्र में संबंधित पक्ष से 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। पत्र की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply