Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व, मजदूरों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और आर्थिक सहयोग प्रदान किया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व, मजदूरों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए और आर्थिक सहयोग प्रदान किया

मजदूरों को आर्थिक सहयोग और फल वितरण किया…..

नानपारा,बहराइच- संकल्प सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी शकील अंसारी का जन्म दिवस मनाया गया ।
समाजसेवी गत वर्षो की भांति अपने जन्मदिन पर अनूठी मिसाल कायम करते हुए अपने साथियों के साथ सुबह गांधी पार्क स्थित लेबर मंडी पहुंचे और मजदूरों के संग खुशियां बाँटी उनका हाल-चाल लिया और फल वितरित किया तथा आर्थिक सहायता दी इसके बाद सभी प्रधान डाकघर के निकट स्थित लेबर मंडी पहुंचे वहां पर भी आर्थिक सहायता और फल वितरित किया l इस मौके पर संस्थान के महामंत्री केशव पाण्डेय, वॉलिंटियर इनचीफ़ मनोज तिवारी,प्रवक्ता सुरेश शाह,डी के श्रीवास्तव, भाजपा नेता आनंद श्रीवास्तव,सन्त बहादुर वर्मा,डी पी श्रीवास्तव एडवोकेट,आलोक श्रीवास्तव पप्पू भैया, संपादक राम सखी वर्मा,परवीन ओलिवर न्यूटन,अयूब अंसारी,दीपांशु वर्मा,हलीम अंसारी आदि थे l
इसके बाद संस्थान के पदा अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने श्री अंसारी को बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी ।
इसके बाद संस्थान के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया तथा समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। अंत में सभी सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रांगण में सहजन व आम के वृक्ष लगाए ।

About cmdnews

Check Also

बस्ती – स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और दवाइयां 

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा बस्ती जनपद मे दिनांक 05 जून को विक्रमजोत chc अंतर्गत …

Leave a Reply