बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बहराइच द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बहराइच के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में व्यापारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकानों एवं गोदामों का एक करोड़ रुपये तक का बीमा सुनिश्चित करने तथा जीएसटी विभाग द्वारा विलंब शुल्क (लेट फीस) की दर को घटाकर 9 प्रतिशत किए जाने की मांग की।
इसके अलावा व्यापारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले सर्वे एवं छापेमारी पर तत्काल रोक लगाने, बिजली का बिल केवल वास्तविक उपभोग (रीडिंग) के आधार पर लेने तथा अन्य अतिरिक्त शुल्कों को समाप्त करने की मांग भी रखी। ज्ञापन में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता देने तथा ऑनलाइन व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग भी शामिल रही।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारियों को राहत प्राप्त होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष कलिका प्रसाद गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुधीर सिंधी, विकास गुप्ता, प्रदीप ड्रोलिया, विनय मित्तल, रवि प्रताप सिंह, बैजनाथ सिंह, लक्ष्मण पांडे, जगदीश मल्होत्रा सहित अन्य व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : सुनील कुमार त्रिपाठी
CMD NEWS, बहराइच
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
