बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित चंदा बुजुर्ग में एक खेत से जेसीबी मशीन एवं ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी निकाले जाने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीरों में जेसीबी और ट्रॉलियां दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साधारण मिट्टी के खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रावधान लागू हैं। निजी उपयोग के लिए सीमित मात्रा में मिट्टी निकासी और परिवहन के लिए भी निर्धारित प्रक्रिया एवं ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में संबंधित मामले में मिट्टी निकासी की अनुमति, पंजीकरण अथवा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है। मामले को लेकर संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। विभाग से संपर्क किए जाने पर मामले में कोई स्पष्ट जवाब प्राप्त नहीं हो सका।
Home / BREAKING NEWS / बस्ती: खेत से मिट्टी निकासी का मामला चर्चा में, अनुमति संबंधी स्थिति स्पष्ट करने की मांग
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
