Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बस्ती: एनएच-28 पर डीसीएम पलटने से लगा जाम, समय रहते यातायात हुआ बहाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती: एनएच-28 पर डीसीएम पलटने से लगा जाम, समय रहते यातायात हुआ बहाल

बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर डूहवा मिश्रा चौराहे के पास एक डीसीएम वाहन पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस एवं संबंधित कर्मी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से पलटे वाहन को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर कराया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन हटने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया।

रिपोर्ट: अवनीश कुमार मिश्रा, CMD न्यूज़

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp