Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / लखीमपुर खीरी: धौरहरा विकासखंड ने रचा विकास का नया इतिहास, नीति आयोग से मिला गोल्ड मेडल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

लखीमपुर खीरी: धौरहरा विकासखंड ने रचा विकास का नया इतिहास, नीति आयोग से मिला गोल्ड मेडल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)

 

लखीमपुर खीरी। कभी बाढ़, कटान और पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला धौरहरा विकासखंड आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। आकांक्षात्मक विकासखंड के रूप में चयनित धौरहरा ने संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत 6 प्रमुख इंडिकेटर्स पर 100 प्रतिशत प्रगति हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए विकासखंड को नीति आयोग द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।

क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिला है। सरसवां ग्राम पंचायत में आधुनिक हाट बाजार का निर्माण कर स्थानीय दुकानदारों को व्यवस्थित व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराया गया है।

बाल विकास एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरदी, अदलीशपुर, बबुरी और देवीपुरवा ग्राम पंचायतों में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा शॉप और गौशालाओं का निर्माण कराया गया है, जहां वर्तमान में 2290 निराश्रित पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत 1213 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। विकासखंड में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की गति को लेकर ग्रामीणों ने भी संतोष व्यक्त किया है।

धौरहरा विकासखंड की यह उपलब्धि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है।

About cmdnews

Check Also

कानपुर : गोविंद नगर ब्लॉक-8 में नाली भरी, सड़क पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

गोविन्द नगर के ब्लॉक-8 क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था …

Leave a Reply