Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कानपुर : गोविंद नगर ब्लॉक-8 में नाली भरी, सड़क पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कानपुर : गोविंद नगर ब्लॉक-8 में नाली भरी, सड़क पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

गोविन्द नगर के ब्लॉक-8 क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से सड़क किनारो पर लोगो के घर के सामने पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि कई लोगों के घरों के सामने भी पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों के अनुसार नालियों में गंदगी और कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क पर भरे पानी के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों के सामने जलभराव से लोगों में बीमारी फैलने की भी चिंता बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने कानपुर नगर निगम, महापौर एवं संबंधित जिम्मेदारों से जल्द नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

About cmdnews

Check Also

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन ..

महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी …

Leave a Reply