Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कछला व अटैना गंगाघाट पर व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने की बैठक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कछला व अटैना गंगाघाट पर व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने की बैठक

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 27 /5/2026 जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला गंगा घाट व अटैना घाट पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न पर्व व स्नान घटना रहित हो, इस प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएं जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो।

 

कलेक्ट्रेट स्टेट अटल बिहारी वाजपेई सभागार में बुधवार को आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला गंगा घाट व अटैना घाट पर स्थाई रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था करने तथा पार्किंग व स्नान सीमा आदि हेतु बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रकाश, पार्किंग, बैरिकेडिंग, डेंजर जोन, सेक्टर/जोन आदि को प्रदर्शित करने वाले संकेतक भी आवश्यक रूप से लगाए जांए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य घाटों पर भी व्यवस्थाएं कराई जाएं। डीएम ने स्थाई रूप से वॉच टावर की स्थापना करने हेतु मुआयना करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – नानपारा मेले में NOC, टिकट और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: बाहर ‘लंदन मेला’, टिकट पर ‘सिंगापुर वैली’, घरेलू सिलेंडरों के उपयोग से बढ़ी चर्चा

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव   तहसील व कोतवाली नानपारा  क्षेत्र के राजा कोठी के पीछे …

Leave a Reply