बहराइच जनपद में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पहला हादसा नानपारा टोल प्लाजा के पास बीती रात हुआ, जहां यूपी 21 बीएन 9471 नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
वहीं दूसरी और बड़ी घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर रायबोझा के पास हुई, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल एक ट्रक में सरसों का तेल लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद सड़क पर फैले तेल के डिब्बों को उठाने के बजाय कुछ लोग डिब्बों में तेल भरते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग तेल समेटने में लगे दिखाई दिए, जिससे स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। नेशनल हाईवे होने के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
