Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच : नानपारा में अतिक्रमण बना आफत, जाम में फंसे लोग; मुख्य बाजार में राहगीर बेहाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच : नानपारा में अतिक्रमण बना आफत, जाम में फंसे लोग; मुख्य बाजार में राहगीर बेहाल

जनपद बहराइच के नगर नानपारा में अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण नगरवासियों को आए दिन घंटों जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को इमामगंज चौराहे से राजा फाटक तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक शाम 6:24 बजे भी मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।
खास बात यह रही कि इसी मार्ग से होकर लोग अस्पताल, कोतवाली और पशु अस्पताल पहुंचते हैं। नानपारा का यह मुख्य बाजार क्षेत्र होने के कारण आसपास के कई दर्जन गांवों से लोग इलाज, खरीदारी और जरूरी कार्यों के लिए नगर आते हैं, लेकिन घंटों लगे जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों और एंबुलेंस पुलिस तक को जाम में फंसना पड़ जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे छोटे-बड़े वाहन बाजार में फंस जाते हैं और पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है। लोगों ने कई बार आईजीआरएस के माध्यम से नगर पालिका एवं प्रशासन से शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं 22 मई को गांधी पार्क के पास पानी की लाइन फूट जाने से सड़क पर लगातार पानी बहता रहा, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगरवासी राहगीर विनोद जायसवाल आदि ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)

About cmdnews

Check Also

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंडल के समग्र विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज  दिनांक -22-05-2026 गोंडा / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार शाम को …

Leave a Reply