बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के ग्राम हाडा बसहरी निवासी सहज राम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और नाबालिग पुत्री की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी सुविता उर्फ बबली बीती 07 मार्च 2025 को लगभग सात वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकली थीं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश किए जाने के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
सहज राम ने आरोप लगाया है कि मामले में कोतवाली नानपारा, महिला थाना और ऑनलाइन माध्यम से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि घटना के कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से फोन आया था, जिसमें महिला को घर भेजने की बात कही गई, लेकिन बाद में नंबर बंद हो गया।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में पुलिस द्वारा महिला के संतकबीरनगर में मौसी की बेटी के घर होने की बात कही गई थी, जबकि बाद में हुई जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और जनपद संत कबीर नगर की पुलिस की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि पीड़ित की पत्नी वहा नही है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच, मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन जांच कराने तथा पत्नी और पुत्री की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
