Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / Uttar Pradesh: टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक… नानपारा का वीडियो CMD NEWS के पास
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

Uttar Pradesh: टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक… नानपारा का वीडियो CMD NEWS के पास

CMD NEWS

बहराइच जिले के नानपारा कस्बे में मंगलवार 19 मई 2026 को शंकर इंटर कॉलेज के बगल स्थित भारत पेट्रोल पंप पर असामान्य रूप से वाहनों की लाइन देखने को मिलीं। पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचे लोगों की बढ़ती संख्या के बीच एक युवक बाइक की टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पहुंच गया, जिसका वीडियो CMD NEWS के सूत्र ने रिकॉर्ड किया है।

वायरल हो रहे वीडियो में पेट्रोल पंप पर बाइक की लाइन साफ दिखाई दे रही है। वहीं टंकी खोलकर पहुंचे युवक को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरानी जताते और आपस में चर्चा करते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में पेट्रोल पंप पर अधिक भीड़ रही और कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन सुरक्षित रखने की कोशिश में दिखाई दिए।
हालांकि पूरे दौरान स्थिति सामान्य बनी रही और लोग अनुशासन के साथ लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। टंकी खोलकर पहुंचे युवक का वीडियो अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

 

About cmdnews

Check Also

बहराइच – महिला और मासूम बेटी लापता, एक साल से ज्यादा समय बाद भी नहीं मिली महिला और बेटी

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के ग्राम हाडा बसहरी निवासी सहज राम ने पुलिस अधीक्षक …

Leave a Reply