Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कर्मचारियों के मसीहा और महान जननायक स्व. बी.एन. सिंह को I T I गोंडा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कर्मचारियों के मसीहा और महान जननायक स्व. बी.एन. सिंह को I T I गोंडा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -18-05-2026 गोंडा  //उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी आंदोलन के जनक, महान दूरदर्शी नेता और ‘कर्मचारियों के योद्धा’ के रूप में विख्यात स्वर्गीय बन सिंह (बी.एन. सिंह) जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गोंडा में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के समस्त अधिकारियों, कार्यदेशकों और अनुदेशकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. बी.एन. सिंह जी के ऐतिहासिक संघर्षों और कर्मचारी कल्याण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। गोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बी.एन. सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन-भत्ते और प्रोन्नति की सुविधाएं दिलाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया था। 26 फरवरी 1966 को ‘राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद’ की स्थापना से लेकर 1966-67 की ऐतिहासिक हड़ताल और 1986 में चतुर्थ वेतनमान के लिए किए गए विशाल आंदोलन तक, उनके हर कदम ने कर्मचारी समाज को एक नई दिशा और ताकत दी।

संस्थान के कार्मिकों ने उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए कर्मचारी एकता को सदैव अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बी.एन. सिंह जी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने कर्मचारियों के स्वाभिमान के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में भी उन्होंने सदैव सदन में कर्मचारियों की आवाज को मुखरता से बुलंद किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस गरिमामयी और भावुक क्षण के अवसर पर संस्थान के कार्यदेशक शिवकांत तिवारी, विजय बरवार, और के.के. यादव सहित संस्थान के अन्य सभी अनुदेशक गण, एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्व. बी.एन. सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने और कर्मचारी हितों के प्रति सदैव सजग रहने का संकल्प दोहराया।

About CMD NEWS UP

Check Also

एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया में विवेक कुमार तिवारी बने जिला अध्यक्ष

बहराइच। एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया द्वारा जनपद बहराइच निवासी विवेक कुमार तिवारी को जिला …

Leave a Reply