Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया में विवेक कुमार तिवारी बने जिला अध्यक्ष
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया में विवेक कुमार तिवारी बने जिला अध्यक्ष

बहराइच। एंटी करप्शन एजेंसी ऑफ इंडिया द्वारा जनपद बहराइच निवासी विवेक कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि समाज सेवा के प्रति उनकी भावना एवं कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय कोर कमेटी के प्रस्ताव एवं चेयरमैन की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र में अपेक्षा जताई गई है कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, उत्पीड़न एवं शोषण जैसी घटनाओं पर नजर रखते हुए शासन-प्रशासन को अवगत कराएंगे तथा पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे। साथ ही संगठन के हित में कार्य करते हुए समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को प्रगति रिपोर्ट भी भेजते रहेंगे। विवेक कुमार तिवारी की नियुक्ति पर क्षेत्रीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

About cmdnews

Check Also

कर्मचारियों के मसीहा और महान जननायक स्व. बी.एन. सिंह को I T I गोंडा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज दिनांक -18-05-2026 गोंडा  //उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी आंदोलन के …

Leave a Reply