Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका को सेवानिवृत होने पर दी विदाई – राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका को सेवानिवृत होने पर दी विदाई – राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

 

बदायूँ 4/05/2026 सहसवान परियोजना पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को 62 वर्ष सेवा करने के बाद विदाई कार्यक्रम परियोजना के निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल , मुख्य सेविका राधा यादव एवं शीला देवी , संगठन की मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता , जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना , जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना,एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका बहनों ने सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुन्नी देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिका हरफा वेगम को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर तथा फूल मालाओं से सम्मानित किया ।

इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । साथही इस दुखद एवं सुखद क्षण को महसूस किया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सू क्ष्म जलपान मे कोल्ड ड्रिंक एवं समोसा का वितरण कराया गया । इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग बाल विकास परियोजना अधिकारी सहसवान का रहा । संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने इस कार्यक्रम की बड़ी सराहना की । क्योंकि यह पहला कार्यक्रम है । जो कि जनपद में आयोजित किया गया है । संगठन ने अपील की है कि इसी तरह के कार्यक्रम जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाना चाहिए जिससे सभी को सम्मान मिले ।

About CMD NEWS UP

Check Also

वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श कैम्प एवं दवा वितरण का आयोजन 03-05-26 को रिजर्व पुलिस लाइन अस्पताल में आयोजनकिया गया ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ   बदायूँ 4/5/2026  वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली …

Leave a Reply