Breaking News
Home / BREAKING NEWS / वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श कैम्प एवं दवा वितरण का आयोजन 03-05-26 को रिजर्व पुलिस लाइन अस्पताल में आयोजनकिया गया ।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श कैम्प एवं दवा वितरण का आयोजन 03-05-26 को रिजर्व पुलिस लाइन अस्पताल में आयोजनकिया गया ।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

 

बदायूँ 4/5/2026  वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश का होम्योपैथिक चिकित्सा की सहभागिता से वामा वैलनेस कैंप के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श कैम्प एवं दवा वितरण का आयोजन 03-05-26 को रिजर्व पुलिस लाइन अस्पताल में आयोजन किया गया ।

इस होम्योपैथिक चिकित्सा स्वास्थ्य कैंप में पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा प्रदान की गई ।

इस अवसर पर एस०पी०ग्रामीण हृदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक कमलेश कुमार,वामासारथी की पुलिस महिला आरक्षी नीलम सहित होम्योपैथिक

चिकित्सक

डॉ ०रजनीश शर्मा फार्मासिस्ट संजीव माहौर, वार्ड ब्वाय सुमित रस्तोगी सहित अन्य कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया। सभी प्रकार के रोगों में लाभकारी होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का फायदा समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है ।यह कार्यक्रम जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूनम सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न किया गया।  मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना सभी पुलिस एवं उनके परिवार जनों को समर्पित है।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp