Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / जिला बहराइच में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: ₹10,000 की रिश्वत लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जिला बहराइच में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: ₹10,000 की रिश्वत लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार 

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)

बहराइच। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 को टीम प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र गिरी (पुत्र रामाश्रय गिरी), निवासी हरिहरपुर, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर, जो थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच में चौकी प्रभारी दौलतपुर के पद पर तैनात था, को ₹10,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। शिकायतकर्ता अवधेश कुमार (पुत्र भगौती), निवासी ग्राम दौलतपुर लोनियांपुरवा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच ने आरोप लगाया था कि विवेचना में उनके परिजनों का नाम निकालने और जेल न भेजने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना मोतीपुर के पास स्थित चाय की दुकान से 28 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:33 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 9454402492 (एंटी करप्शन गोंडा मंडल) या कंट्रोल रूम लखनऊ 9454402484 पर दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply