Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बढ़ती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए श्री बालाजी समिति ने एक सराहनीय पहल की
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बढ़ती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए श्री बालाजी समिति ने एक सराहनीय पहल की

सूत्र – अब्दुल शाहिद बहराइच

बहराइच मंगलवार को घंटाघर परिसर के बाहर समिति द्वारा स्थापित धर्मार्थ पियाऊ का उद्घाटन पयागपुर के राजा श्री यशवेंद्र विक्रम सिंह जी ने किया।इस अवसर पर राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर पियाऊ को आम जनता के लिए समर्पित किया।

उन्होंने श्री बालाजी समिति के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। समिति का यह प्रयास सैकड़ों राहगीरों के लिए वरदान साबित होगा।

उद्घाटन समारोह में श्री बालाजी समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पियाऊ पूरे ग्रीष्मकाल तक संचालित रहेगा और यहाँ राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी समिति की इस पहल का स्वागत किया और आभार जताया।

About cmdnews

Check Also

ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन (HYF) ने खैरा बाज़ार के ग्रामीण क्षेत्र में लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप; लड्डन नेता का रहा विशेष सहयोग

सूत्र – अब्दुल शाहिद बहराइच बहराइच। जनपद के महसी विधानसभा क्षेत्र स्थित खैरा बाज़ार के …

Leave a Reply