सूत्र – अब्दुल शाहिद बहराइच
बहराइच। जनपद के महसी विधानसभा क्षेत्र स्थित खैरा बाज़ार के गांव में ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में खैरा बाज़ार के स्थानीय निवासी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व लड्डन नेता का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।निशुल्क जांच और मुफ्त दवाओं का वितरण शिविर के दौरान फाउंडेशन की ओर से मानवता की सेवा करते हुए मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।
साथ ही, डॉक्टरों द्वारा मरीजों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उनकी जरूरी जांचें लिखी गईं, ताकि वे अपनी बीमारी का उचित और सही इलाज करवा सकें।गर्मी से बचाव के लिए अध्यक्ष की अपीलसंस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कहा, “भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें घरों के भीतर रखें, समय-समय पर पानी पिलाते रहें और मसालेदार भोजन से परहेज करें।”
विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श
डॉ. राशिद अली (उपसचिव): इन्होंने मुख्य भूमिका निभाते हुए हर प्रकार के मरीजों का गहन परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया।
डॉ. दानिश (सचिव): इन्होंने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखने के महत्व को समझाया।
शकील अहमद: इन्होंने मधुमेह के मरीजों को खान-पान, सावधानी और दवाइयों के सही समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सामाजिक एकता का संदेश
फाउंडेशन के एडिटर मास्टर रेहान आज़म ने लोगों से अपील की कि वे एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा, “एक अच्छा इंसान वही है जो अपने पड़ोसियों की मुसीबत में उनके साथ खड़ा रहे। हमें समाज में एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम के रूप में काम करना चाहिए।”गांव के निवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन की पूरी टीम और लड्डन नेता का हृदय से आभार व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

