रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच। तहसील नानपारा में शनिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। उन्होंने क्षेत्र से आये सभी शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए समुचित कुर्सियों की व्यवस्था कराई। साथ ही, बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था कराई गई, जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संपूर्ण समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक बहराइच, मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, सीएमओ, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी व अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel