Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / VIDEO: बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के रामपुर स्थित बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में खराब पड़े नल, विभागीय लापरवाही से श्रद्धालुओ को समस्या
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

VIDEO: बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के रामपुर स्थित बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में खराब पड़े नल, विभागीय लापरवाही से श्रद्धालुओ को समस्या

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। शिवपुर विकासखंड के ग्राम रामपुर स्थित बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन दूर-दराज के गांवों और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इसके बावजूद मंदिर प्रांगण में पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है। परिसर में मंदिर के सामने के हिस्से में लगे कई नल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन करने आए श्रद्धालु संदीप सिंह ने बताया कि मंदिर में कई नल काम नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को हाथ-मुंह धोने और पानी पीने में दिक्कत होती है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा व्यवस्था की सुध नहीं ली जा रही है। यह स्थिति विभागीय लापरवाही को दर्शाती है।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि मंदिर प्रांगण में खराब पड़े नलों की जल्द मरम्मत कराकर पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

About cmdnews

Check Also

लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच 

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज  दिनांक -24-05-2026 गोंडा लायंस क्लब गोंडा सेवा के तत्वाधान में …

Leave a Reply