Breaking News
Home / BREAKING NEWS / VIDEO: यूपी के बहराइच के दौलतपुर गांव में दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस कर रही जांच
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

VIDEO: यूपी के बहराइच के दौलतपुर गांव में दुर्गा माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस कर रही जांच

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय लोगों में नाराजगी का माहौल बन गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति का बायां हाथ क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर पेड़ के नीचे काफी समय से दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित है, जहां स्थानीय लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। शुक्रवार सुबह कुछ लोग पूजा के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मूर्ति का बायां हाथ टूटा हुआ नीचे पड़ा है। इसके बाद गांव में यह सूचना फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया निगरानी बढ़ा दी गई है मौके पर पर्याप्त फोर्स लगा दी गई हैं शान्ति व्यवस्था बनी हुई हैं जांच की जा रही हैं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp